फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक ट्रेन के फेरे बढ़े

विज्ञापन
फोटो12कासगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को देखते हुए मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। अब इन ट्रेनों का संचालन 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक किया जाएगा। इससे यात्रियों को सफर में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम और छुट्टियों में यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण रेलवे ने इस रूट पर विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले यह ट्रेन 31 मार्च तक संचालित हो रही थी। मुंबई सेंट्रल से काठगोदाम के लिए साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार को 1 अप्रैल से 29 अप्रैल तक चलेगी। वहीं, काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के लिए यह ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाई जाएगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर, संजीव शर्मा ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों की सुविधा के लिए लिया गया है। सभी विशेष ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित मार्ग, ठहराव और समय पर ही चलेंगी, जिससे यात्रा अधिक सुगम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें