फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदन हत्याकांड: मुख्य आरोपी सलीम की माैत...जेल में काट रहा था उम्रकैद की सजा, अस्पताल में तोड़ा दम

Wed, 27 Aug 2025 09:07 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान चंदन गुप्ता की गोली मारकर हत्या की गई थी। मामले में मुख्य आरोपी सलीम जावेद को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सलीम गुर्दा रोग से पीड़ित था।
विज्ञापन
चंदन गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के चर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी सलीम (48) की मंगलवार रात इलाज के दौरान केजीएमयू में मौत हो गई। वह लंबे समय से किडनी की गंभीर समस्या और मधुमेह से जूझ रहा था। मौत की सूचना के बाद कासगंज से परिवार के लोग शव लेने के लिए लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन


जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी के मुताबिक, कासगंज के तहसील रोड निवासी सलीम तीन जनवरी 2025 को हत्या के मामले में जेल आया था। कोर्ट ने कासगंज के चर्चित चंदन हत्याकांड में दोषी मानते हुए सलीम को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। सलीम जेल में आने के पहले से किडनी की बीमारी से पीड़ित था। उसकी नियमित डायलिसिस भी हो रही थी।

 
Trending Videos

तबीयत बिगड़ने पर 30 जुलाई को उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे 16 अगस्त को केजीएमयू शिफ्ट कर दिया गया था। मंगलवार रात करीब दस बजे यहां इलाज के दौरान सलीम की मौत हो गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मुताबिक, इलाज के दौरान सलीम के कुछ परिजन उनके साथ अस्पताल में मौजूद थे। इस मामले में सलीम के भाई वसीम व नसीम भी आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।

अंतरिम जमानत पर रिहा हुआ था सलीम
जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अंतरिम जमानत मिलने पर 31 मई को सलीम जेल से रिहा हो गया था। अवधि पूरी होने पर 21 जुलाई को वह फिर जेल में दाखिल हो गया था।

 

तिरंगा यात्रा में गोली मारकर की गई थी चंदन की हत्या
कासगंज जिले में 26 जनवरी 2018 को तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान हुए दंगे में चंदन गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता ने 20 आरोपियों के खिलाफ नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने कुल 31 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया था। एक आरोपी अजीजुद्दीन की सुनवाई के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद उसकी कार्रवाई समाप्त कर दी गई। मुकदमे के दो आरोपी नसरुद्दीन और असीम कुरैशी को न्यायालय ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। मामले में एनआईए के विशेष न्यायाधीश ने 28 आरोपियों को दोषी पाया था।

 
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन सतर्क
चंदन गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी सलीम की मौत की सूचना मिलने के बाद बुधवार शाम को पुलिस, प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। देर शाम तक उसका शव शहर में पहुंचना था। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि पुलिस प्रशासन अलर्ट है। किसी तरह की समस्या नहीं है। उधर, सलीम की मौत के बाद घर में मातम का माहौल है। कई लोग उसके घर परिजन को ढांढस बंधाने भी पहुंचे। देर रात तक शव पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें