फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 वाहनों के चालान, दो लाख रुपये का जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में सड़क सुरक्षा और नियमों को ताक पर रखकर फर्राटा भर रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने शिकंजा कस दिया है। ''मिशन फ्यूचर'' के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूली बच्चों को बिना परमिट के ले जा रहीं तीन गाड़ियों और तीन ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

एआरटीओ आरपी मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विशेष अभियान पटियाली, गंजडुंडवारा और सोरोंजी क्षेत्रों में चलाया गया। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए टीम ने जब वाहनों की जांच की, तो तीन ईको वाहन नियमों के विरुद्ध बच्चों को ले जाते हुए पकड़े गए, जिन्हें तुरंत बंद कर दिया गया।
इसके अलावा, क्षमता से अधिक माल लादकर सड़क पर दौड़ रहे तीन ओवरलोड ट्रकों और बिना फिटनेस, परमिट व टैक्स के चल रहे तीन ऑटो के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 22 वाहन चालकों के चालान काटे और उन पर लगभग दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एआरटीओ ने स्पष्ट किया कि नियमों से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और यह सख्त अभियान आगामी 25 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें