फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र का शुभारंभ : आस्था और भक्ति का संगम

Fri, 20 Mar 2026 01:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो02 चामुंडा मंदिर पर प्रसार व पूजा की सामग्री का सामान खरीदते भक्त।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। श्रद्धा और उत्साह के साथ बृहस्पतिवार को चैत्र नवरात्र का आरंभ हुआ। मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने माता शैलपुत्री का स्मरण कर पूजन किया और उन्हें पान, सुपारी और नारियल अर्पित किए।
विज्ञापन

श्रद्धालु भोर से ही देवी मंदिरों की ओर उमड़ पड़े। मंदिरों में घंटों और शंखध्वनि के बीच भक्त माता के दर्शन के लिए कतारों में खड़े रहे। माता को पान, सुपारी, नारियल, फूल और प्रसाद अर्पित कर अपनी श्रद्धा प्रकट की। पूरे दिन मंदिर परिसर ''जय माता दी'' के जयकारों से गूंजते रहे जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। भक्तों ने माता रानी की आरती उतारी और हवन कुंड में लौंग और पूजन सामग्री समर्पित की। नगर के प्रमुख मंदिरों माता चामुंडा मंदिर, माता काली मंदिर, सोरों गेट शीतला माता मंदिर, हुल्का मंदिर, पथवारी मंदिर, मालगोदाम देवी मंदिर, प्रभूपार्क चामुंडा मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगीं।
घट स्थापना और उपवास का संकल्प
पर्व की शुरुआत के साथ ही घरों में साफ-सफाई और तैयारियों का दौर चला। पहले दिन भक्तों ने अपने घरों में घट व चौकी की स्थापना की। माता रानी की पूजा-अर्चना कर उपवास का संकल्प लिया गया। कई श्रद्धालु प्रथम और अंतिम दिन व्रत रखेंगे। वहीं कुछ पूरे नौ दिनों का उपवास करेंगे। गलियों में माता रानी के भजनों की गूंज सुनाई देती रही।
विज्ञापन


प्रसाद की दुकानों पर रही रौनक
माता चामुंडा मंदिर के बाहर प्रसाद विक्रेताओं की दुकानों पर दिनभर अच्छी भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने प्रसाद, चुनरी, नारियल और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी की जिससे इन दुकानों पर रौनक बनी रही।
मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
भीड़ को देखते हुए मंदिरों में विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। चामुंडा मंदिर में भक्तों को दो कतारों में प्रवेश कराया गया ताकि दर्शन सुगम हो सकें। वहीं मंदिर परिसरों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। माता चामुंडा मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें