फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: इंजन में फंसा गोवंश, डेढ़ घंटे खड़ी रही लालकुआं-प्रतापनगर एक्सप्रेस

विज्ञापन
फोटो36कासगंज सिटी रेलवे स्टेशन पर लालकुआं-प्रतापनगर एक्सप्रेस से टकराकर  इंजन में फंसे गोवंश 
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात गोरहा नहर के पास लालकुआं-प्रतापनगर एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक गोवंश मर गया। टक्कर के बाद गोवंश ट्रेन के इंजन में फंस गया जिससे यह एक्सप्रेस कासगंज सिटी रेलवे स्टेशन पर करीब डेढ़ घंटे तक खड़ी रही।
विज्ञापन

सोमवार रात लगभग 8:30 बजे जब ट्रेन कासगंज की ओर आ रही थी तब गोरहा नहर पुल के पास अचानक एक गोवंश पटरियों पर आ गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चालक ने ट्रेन को रोककर स्थिति का जायजा लिया। स्टेशन पर रेलवे कर्मियों ने आधुनिक उपकरणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद इंजन में फंसे गोवंश को बाहर निकाला।
यात्रियों राजकुमार और रामखिलाड़ी ने बताया कि इस देरी के कारण लंबा इंतजार करना पड़ा। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के पीआरओ सफदर हुसैन ने बताया कि पटरियों पर ऐसे हादसों को रोकने के लिए रेलवे और आरपीएफ लगातार जागरूकता अभियान चलाती है ताकि आसपास के लोग अपने मवेशियों को रेल पटरियों से दूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें