फोटो31ढाेलना में बंद मकान में हुई चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान । संवाद
ढोलना। कस्बा में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने बंद मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से नकदी, सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस चोरी के मामले के मामले में पूछताछ कर रही है। कस्बा निवासी शकूर पुत्र मंशी के बंद मकान से बृहस्पतिवार की रात चोर से नकदी, आभूषण चोरी करके ले गए। शुक्रवार की सुबह उन्हें घर में हुई वारदात के बारे में जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि वह अपने घेर पर सो रहे थे। शुक्रवार की सुबह घर में सामान बिखरा पड़ा हुआ था। उनका बेटा जहूर दिल्ली में नौकरी करता है। मकान में चोरी की जानकारी मिलने पर आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। किसी ने फोन कर मकान में चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने पुलिस से रात के समय क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। चोरी के मामले में लोगों से पूछताछ की जा रही है।
हाइट कॉलेज शाहपुर में राज्य स्तरीय तीन दिवसीय यूथ फेस्टिवल में डांस की प्रस्तुति देते हुए विद्य