फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: रंगों से त्वचा खुश्क और आंखों में हो रही जलन

Sat, 07 Mar 2026 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो13जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद - फोटो : सुयश द्विवेदी अपने पिता कौशलेंद्र नाथ द्विवेदी के साथ।
विज्ञापन
कासगंज। रंगों के खेल और होली के पकवानों के सेवन के बाद लोगों में सांस की तकलीफ, बुखार, डायरिया, आंखों और त्वचा संबंधी शिकायतें देखने को मिलीं। शुक्रवार को विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें लेकर 1619 मरीज जिला अस्पताल म पहुंचे। इनमें से 25 मरीजों को को गंभीर हालत के कारण भर्ती करना पड़ा। शुक्रवार को जिला अस्पताल के खुलने के साथ ही मरीजों को तांता लगना शुरू हो गया। होली पर रंगों से खेलते समय आंखों और नाक में रंग जाने के कारण कई लोगों को सांस की तकलीफ हुई। इसके अलावा, होली के पकवानों का सेवन करने के बाद डायरिया और बुखार जैसी समस्याओं के मरीज भी अस्पताल पहुंचे। ओपीडी के दौरान कुल 1619 मरीजों ने पंजीकरण कराया। सर्वाधिक मरीज 255 मरीज बुखार, 245 मरीज सांस संबंधी, 63 मरीज डायरिया और 105 मरीज त्वचा संबंधी समस्याओं लेकर पहुंचे। सतीश ने बताया कि मेरी आंख में रंग चले जाने से जलन की समस्या हो रही है। सुरेश ने बताया कि रंग के सांस के साथ चले जाने से दिक्कत हो गई। सांस लेने में परेशानी हो रही है। विशन ने बताया कि मेरी त्वचा पर दाने निकल आए हैं। हरीश ने बताया कि पकवान का अधिक सेवन करने से डायरिया की शिकायत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें