कासगंज। यातायात पुलिस ने सोमवार को ढोलना में वाहन चेकिंग की। इस दौरान यातायात नियमों को पालन न करने पर 187 वाहन के चालान किए। वहीं एक वाहन को सीज किया।
यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने सोमवार को छर्रा मार्ग पर स्थित गांव ढोलना में चेकिंग की। इस दौरान मडिफाइड साइलेंसर, ड्रिंक एंड ड्राइव, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों को चेक किया।
ओवर स्पीड सहित अन्य वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 187 वाहन के चालान किए गए। वहीं एक वाहन को सीज करने की कार्रवाई की गई। सीओ यातायात अमित कुमार ने बताया कि शराब पीकर व ओवर स्पीड में वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन, ईयर फोन का प्रयोग न करें। जिले में 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में पेंडिंग चालानों को जमा करें।