फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में रफ्तार का कहर: ट्रक ने कार को उड़ाया, चालक की मौके पर ही मौत; चार लोग हुए घायल

Sat, 18 Oct 2025 12:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

जयपुर से गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। वहीं कार सवार चार लोग घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
कार हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जयपुर जिले से गंगा स्नान के लिए कछला घाट जा रहे श्रद्धालुओं की कार शनिवार की सुबह एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि चार श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसा सोरों कोतवाली क्षेत्र के तुमरिया गांव के पास हुआ। श्रद्धालु कार में सवार होकर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे रास्ते में सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रक भी सड़क किनारे पलट गया।

हादसे में कार में सवार मनमोहन गुप्ता (58), उनकी पत्नी मंजू गुप्ता (55), गिर्राज गुप्ता (72), मंजू गुप्ता (71) और ड्राइवर हनुमान चौधरी (42) पुत्र बजरंग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सोरों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने हनुमान चौधरी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को उपचार किया गया। उनकी हालत अब ठीक है। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने पर सोरों कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई थी, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें