फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाजारों में ई रिक्शा का प्रवेश रहेगा वर्जित

Fri, 17 Oct 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। धनतेरस पर बड़ी संख्या में शहर के और आस पास के लाग बाजार में खरीदारी करने पहुंचेंगे। बाजार में भीड़ के दबाव की संभावना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर यातायात पुलिस ने बाजार में ई रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित किया है।यातायात निरीक्षक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शहर के नदरई गेट पर गंदा नाला क्षेत्र से ई रिक्शा को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा बिलराम गेट, सोरों गेट व सहावर गेट से भी ई रिक्शा की एंट्री बाजार में नहीं मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था भाई दूज तक लागू रहेगी। जो भी ई रिक्शा चालक गलियों से बाजारों में आएंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाजार में आने जाने वाले लोग भी व्यवस्था में सहयोग बनाएं जिससे भीड़ के बीच जाम के हालात न बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें