फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: . कैंटर ने बाइक में मारी टक्कर, दो की माैत

विज्ञापन
फोटो46जिला अस्पताल में घायल युवक का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी । स्रोत:संवाद
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र में रविवार की दोपहर पुरानी पुलिस लाइन के पास कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दाे लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुरानी पुलिस लाइन के पास रविवार की दोपहर 3:30 बजे बाइक में सामने से आ रहे कैंटर वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई और दूसरा घायल होकर बेहोश हो गया। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल जयप्रकाश की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान नगला सामंती थाना बरला जिला अलीगढ़ निवासी बाबू (26) पुत्र नागर सिंह और जयप्रकाश (50) पुत्र बुलाकी राम के रूप में हुई है। दोनों सोरोंजी के गांव फतेहपुर में बाबू की ससुराल से लाैट रहे थे। घटना के बाद कैंटर चालक मौके से भाग गया।
पुलिस दोनों के परिजन को फोन कर हादसे की सूचना दे दी है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि वाहन की टक्कर से दो की मौत हुई है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें