फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गड्ढों में अटकी कारोबार की राह

विज्ञापन
फोटो19सहावर के बड़ा बाजार में जर्जर पड़ी सड़क। संवाद
विज्ञापन
सहावर। कस्बे का मुख्य व्यावसायिक केंद्र बड़ा बाजार इन दिनों बदहाली का शिकार है। खस्ताहाल सड़क, गहरे गड्ढों और जलभराव के कारण राहगीरों, ग्राहकों और व्यापारियों की दैनिक मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। बारिश के बाद मार्ग पर पानी जमा होने से गड्ढों का पता नहीं चलता जिससे हादसों की आशंका लगातार बनी रहती है।
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारी गोपाल और आमोद सक्सेना ने बताया कि लंबे समय से सड़क बदहाल स्थिति में है। बरसात के दौरान कीचड़ और जलभराव के बीच से गुजरने को मजबूर ग्राहकों के कारण बाजार का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कई बार वाहन चालकों के फिसलने और चोटिल होने की घटनाएं भी हो चुकी हैं।
व्यापारियों का कहना है कि नगर पंचायत से मरम्मत और जलनिकासी दुरुस्त करने की कई बार गुहार लगाई गई लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आक्रोशित व्यापारी राजू सेंटर, आलोक सक्सेना, नवीन वार्ष्णेय, रोहित कुमार, सरवन लाला, गौरव सोनू वार्ष्णेय, नितिन वार्ष्णेय और शिव कुमार ने जिलाधिकारी से जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा मार्ग के शीघ्र पुनर्निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन



मुख्य बाजार का यह मार्ग लंबे समय से खराब पड़ा है। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से ग्राहकों और दुकानदारों दोनों को परेशानी झेलनी पड़ती है। शिकायतों के बावजूद मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया। - गौरव वार्ष्णेय

यह बाजार कस्बे का सबसे व्यस्त क्षेत्र है। मार्ग पर बने गड्ढों की वजह से वाहन चालकों के गिरने का खतरा बना रहता है। प्रशासन को जल्द सुधार कार्य कराकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। - मोहित वार्ष्णेय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें