फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सवारियों से भरी बस का फटा टायर, बिजली के खंभे से टकराई

विज्ञापन
फोटो 27 - सिढ़पुरा-गंजडुंडवारा मार्ग पर विद्युत पोल से टकराने बाद क्षतिग्रस्त हुई बस। स्रोत : स
विज्ञापन
सिढ़पुरा। सिढ़पुरा-गंजडुंडवारा मार्ग पर शुक्रवार दोपहर को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गंजडुंडवारा की ओर से आ रही और करीब 35 यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस का अचानक टायर फट गया। इसके बाद ड्राइवर बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी बेकाबू होकर रजमऊ गांव के पास सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राहत की बात यह थी कि हादसे के समय बिजली की लाइन बंद थी, वरना करंट फैलने से कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इस दुर्घटना में बस का शीशा टूटने से बदायूं जिले के थाना उसहैत स्थित उदैया गांव निवासी नबलेश पुत्र दीवान सिंह मामूली रूप से घायल हो गए।
उन्हें तुरंत सिढ़पुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया। बाकी सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

हादसे की खबर मिलते ही थाना प्रभारी रंजीत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को संभाला और यात्रियों को सुरक्षित दूसरे वाहनों में बिठाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल जरूर बन गया था।

फोटो 27 - सिढ़पुरा-गंजडुंडवारा मार्ग पर विद्युत पोल से टकराने बाद क्षतिग्रस्त हुई बस। स्रोत : स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें