फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: भोलेबाबा आश्रम से दर्शन कर लौट रही बस में शॉर्ट सर्किट से आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। रेलवे स्टेशन रोड पर मंगलवार को भोलेबाबा आश्रम से दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी निजी बस में शॉर्ट सर्किट से वायरिंग में आग लग गई। बस में अचानक धुआं उठने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि चालक और परिचालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

लखनऊ से करीब 50-60 श्रद्धालु जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं गांव बहादुर नगर स्थित भोलेबाबा आश्रम के दर्शन करने आए थे। वापसी के दौरान जैसे ही बस केनरा बैंक के पास पहुंची, उसकी वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बस में धुआं भरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कुछ लोग दरवाजों से तो कई यात्री खिड़कियों से कूदकर सुरक्षित बाहर निकले।
चालक और परिचालक ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, घटना के बाद बस करीब दो घंटे तक सड़क पर खड़ी रही, जिससे मार्ग पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें