फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: झोपड़ी में आग लगने से भैंस और बछड़ा मरा

विज्ञापन
फोटो24ढोलना के गांव कुढ़ार में झोपड़ी में आग लगने से झुलसी भैंस को देखते ग्रामीण। स्रोत:पुल
विज्ञापन
ढोलना। कोतवाली के गांव कुढ़ार में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने से एक भैंस, बछड़ा जलकर मर गया। वहीं एक भैंस भी आग की लपटों से झुलस गई। झोपड़ी में रखा करीब 12 क्विंटल भूसा और 7 कुंतल गेहूं भी जल गया।
विज्ञापन

गांव कुढ़ार निवासी ओमपाल पुत्र छोटेलाल की झोपड़ी में बुधवार दोपहर 2 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। हादसे के दाैरान ओमपाल मजदूरी करने के लिए बाहर गए थे। बच्चों के शोर सुनकर और झोपड़ी से उठती आग की लपटें देख ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया।
सूचना पर ढोलना पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। ढोलना कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि झोपड़ी में आग लगने से एक भैंस व बछड़ा की मौत हुई है और एक भैंस झुलस जाने से घायल हुई है। घटना के संबंध में सदर एसडीएम को सूचना दे दी है। इससे राजस्व टीम गांव में पहुंचकर क्षति का आकलन कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें