फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पुरानी रंजिश में भाइयों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। कस्बे में पुरानी रंजिश के कारण दो भाइयों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। ढाबे पर हुई इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला कटरा मठ निवासी कपड़ा व्यवसायी आयुष गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अप्रैल को वह अपने बड़े भाई विश्वजीत के साथ कमलेश पेट्रोल पंप के सामने एक ढाबे पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर कुछ नामजद लोगों ने वहां पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट कर दी।
आयुष गुप्ता के अनुसार, जब वह मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

यह पूरी वारदात पास स्थित पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामला और अधिक चर्चा में आ गया है।
कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि दोनों घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है और प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रिपोर्ट पंकज पाराशरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें