फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: साधु की मौत में भाई ने कराई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के कादरगंज गंगाघाट पर मंगलवार की सुबह एक जली हुई झोपड़ी से साधु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नगला डामर गांव के रहने वाले साधु भाई सिंह (48) पुत्र मेघसिंह के रूप में हुई है। साधु की इस तरह संदिग्ध हालात में मौत के बाद उनके परिवार में गहरा आक्रोश है।
विज्ञापन

मृतक के भाई कल्लू सिंह ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।
बुधवार को वीडियोग्राफी के साथ डॉक्टरों के एक विशेष पैनल से शव का पोस्टमार्टम किया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन शव को अपने पैतृक गांव ले गए। हालांकि उनका अंतिम संस्कार अभी तक नहीं किया गया है। परिवार का कहना है कि पहले मामले का खुलासा हो इसके बाद अंतिम संस्कार करेंगे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकरी परिजन को समझाने पर बुधवार रात को अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

पटियाली के सीओ अमित कुमार ने बताया कि भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें