फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: टूटा बिजली पोल छह दिन बाद भी नहीं बदला, अंधेरे में गांव

विज्ञापन
फोटो15मोहनपुरा के गांव खुर्रमपुर में टूटा पड़ा पोल ।संवाद
विज्ञापन
मोहनपुरा। क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर में आंधी और बारिश के बाद टूटा बिजली पोल छह दिन बाद भी नहीं बदला गया है। इससे आधा गांव अंधेरे में डूबा है। 3 अप्रैल को आई आंधी और बारिश के दौरान 11 केवीए लाइन का पोल टूट गया था। करीब 50 बिजली कनेक्शन और 500 से अधिक आबादी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति ठप होने से टीवी, फ्रिज और मोबाइल जैसे उपकरण बेकार पड़े हैं। इन्वर्टर भी कई घरों में जवाब दे चुके हैं, जिससे रात में अंधेरा रहता है। ग्रामीणों को पेयजल के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग को कई बार शिकायत दी गई, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


ग्रामीणों की बात
छह दिनों से बिजली नहीं होने से हालात खराब हो गए हैं। रात के समय अंधेरा होने से डर बना रहता है।- जयपाल सिंह, ग्रामीण

बिजली के अभाव में मोबाइल तक बंद हो गए हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे मोहल्लों में जाना पड़ रहा है। - दीनानाथ सिंह ,

बिजली के अभाव मे पानी की समस्या गंभीर हो गई है। पीने के लिए भी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। - नेत्रपाल सिंह

बिजली न होने से बुरी तरह परेशान हैं। जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन को मजबूर होंगे।- वासुदेव, ग्रामीण

वर्जन:
नए पोल के लिए डिमांड भेज दी गई है। मशीन आते ही कार्य कराया जाएगा ताकि लोगों को राहत मिल सके। - सुरेश चंद्र, अवर अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें