फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ठंड में सांस उखड़ी, बुखार ने भी घेरा

Sun, 28 Dec 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो24कासगंज के बिड़ला अस्पताल में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में दवा लेने पहुंची महिला।स
विज्ञापन
कासगंज। जिले में 36 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेला में ठंड के मौसम का असर दिखा। मेले में 897 मरीज पहुंचे। इनमें सांस की समस्या से परेशान होकर 145 मरीज आए। 114 मरीजों ने बुखार की समस्या बताई।
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिड़ला में 92 मरीज पहुंचे। डॉ. योगेश वर्मा, डॉ. अर्चना, होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. प्रतीक ने बुखार, सांस, त्वचा सहित अन्य बीमारियों के मरीजों का इलाज किया। इस दौरान फार्मासिस्ट नवीन कुमार, आयुर्वेद फार्मासिस्ट मानसिंह, एलटी देव प्रकाश, सूर्य प्रताप, एएनएम अंजू मौजूद रहीं।
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवसरा में 63 मरीज पहुंचे। डॉ. शुभम मंगल और आयुष चिकित्सक डॉ. अभिषेक भारद्वाज ने बुखार, सांस और अन्य बीमारियों के मरीजों का उपचार किया। इस दौरान फार्मासिस्ट मोहम्मद तसलीम, स्टाप नर्स शिल्पी सहाय, एएनएम नीतू यादव, आस्था,महिला स्वास्थ्य परिचारिका ललिता गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदपुर पुख्तापावल ढेरा, बाज नगर, गंगागढ़, रेखपुर, नमैनी, नीमरी, मोहनपुरा, नरदौली, म्यासुर, नगला गुलरिया, कोधा, बीनपुर कलां, सूरतपुर, सैलई सहित अन्य 34 ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर भी आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें