फोटो38कासगंज कलेक्ट्रेट परिसर में एडीएम को ज्ञापन सौंपते ब्राहमण कल्याण सभा के पदाधिकारी ।सं
सोरोंजी। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के अमर्यादित एवं समाज विभाजनकारी बयान से ब्राह्मण कल्याण सभा में नाराजगी जताते हुए अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सभा के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।ब्राह्मण कल्याण सभा के संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडेय ने कहा कि वरिष्ठ आईएएस संतोष वर्मा ने जो बयान प्रशासनिक मर्यादा के खिलाफ दिया है वह गलत है। उन्होंने कहा कि समाज की बहन बेटियों के संबंध में टिप्पणी करना निंदनीय है। ऐसा वक्तव्य समाज में तनाव एवं वैमनस्य उत्पन्न कर सकता है। आरक्षण संविधान प्रदत्त अधिकार है। जो सामाजिक शैक्षणिक एवं आर्थिक रूप से वंचित सभी वर्गों को समतुल्य अवसर प्रदान करने के लिए निर्मित है। इस पर विमर्श करते समय किसी भी समुदाय की महिलाओं के प्रति अनुचित कथन देना न न्यायोचित है और न ही गरिमापूर्ण।उन्होंने इस मामले में राष्ट्रपति से कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सचिव जयप्रकाश त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष धनदीप दघिर्रा लालू, प्रदेश संयोजक गोपाल निर्भय, अंशुल रामलोटा, अर्जुन मिश्रा, सोमदत्त पाठक, राधेमोहन झा, पारस दीक्षित, शिव बेंदेल आदि मौजूद रहे।