फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: डिजिटलाइजेशन का कार्य पूरा करने पर दो बीएलओ सम्मानित

Wed, 26 Nov 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो31कासगंज में बीएलओ मुकेश को सम्मानित करते डीएम प्रणय सिंह।स्रोत:सूचना विभाग
विज्ञापन
कासगंज। जिले में एसआईआर का कार्य तेजी पर चल रहा है। मतदाता सूची तकनीकि परेशानियों का सामना करने के बावजूद दो और बीएलओ ने अपने अपने बूथ का एसआईआर का कार्य डिजिटलाइजेशन करके पूर्ण कर लिया है। इन दोनों बीएलओ के कार्य की जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया है।पटियाली विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या 208 प्राइमरी पाठशाला ढूंढरा के बीएलओ ब्रह्माशंकर ने एसआईआर कार्य को पूर्ण कर लिया। वहीं मतदेय स्थल संख्या 381 प्राइमरी पाठशाला मिलिक इलाही के बीएलओ शिक्षामित्र मुकेश कुमार ने गणना प्रपत्रों के डिजीटाइजेशन का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण किया। दोनों बीएलओ को उत्कृष्ट कार्यों के लिए चिह्नित किया गया। जिन्हें जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने बुधवार को जिलाधिकारी कक्ष में बुलाकर सम्मानित किया। उन्हें शॉल ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र दिया गया। वहीं, एक एक स्मार्ट वाच उपहार में दी गई। जिलाधिकारी ने दोनों बीएलओ के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि अन्य बीएलओ भी अपने कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने वाले बीएलओ की कार्यशैली से प्रेरणा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें