कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में पायल सिनेमा के पास राम पेंटर वाली गली में शनिवार दोपहर खेलते समय 13 वर्षीय गोपी छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
अलीगढ़ में चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बालक गोपी के पिता महेश चंद्र ने बताया कि वह सहालग में काम करने के लिए अलीगंज गए हुए थे। हादसे की सूचना मिलते ही घर लौट आए।
घर के बाहर लोगों में चर्चा रही कि एक सप्ताह के भीतर छत से गिरने की यह मोहल्ले में दूसरी घटना है। इससे पहले पड़ोस में रहने वाले कन्हैया कुशवाहा की छत से गिरकर मौत हो गई थी। विधिपूर्वक बालक को दफना दिया गया।
फोटो 16 - मृतक बालक गोपी के घर बाहर बैठे परिजन व आसपास के लोग। स्रोत : संवाद