फोटो05पटियाली में फंदा लगाने से युवक की मौत के बाद रोते बिलखते मृतक के परिजन ।संवाद
पटियाली। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की देर रात बूढ़ी गंगा के किनारे एक पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए और घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
मोहल्ला किला खाई निवासी 22 वर्षीय अरबाज मंसूरी पुत्र नवी शेर मंसूरी दिल्ली में ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार की सुबह ही वह दिल्ली से घर लौटा था।
दोपहर करीब 2 बजे वह बाइक पर गांव किशोरी नगला स्थित अपने खेत पर गया था। पिता खेत से घर खाना खाने आ गए। कुछ देर बाद जब वह खेत पर पहुंचे, तो वहां बाइक तो खड़ी मिली लेकिन अरबाज गायब था। घर पूछने पर पता चला कि वह खेत के लिए ही निकला था जिसके बाद परिजन ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
रात करीब 9 बजे परिजन को सूचना मिली कि बूढ़ी गंगा के किनारे पेड़ पर उसका शव लटका हुआ है। खबर से परिवार में कोहराम मच गया और मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
-
वर्जन :
फंदा लगाने से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। - अमित कुमार, सीओ पटियाली