फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सरसों के खेत में मिली युवक की लाश...पास ही पड़ा था हथाैड़ा, छह दिन बाद भी नहीं हुई शिनाख्त

Sat, 20 Dec 2025 08:16 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सरसों के खेत में युवक का शव मिला। पुलिस शव के पहचान के प्रयास में जुटी है, लेकिन छह दिन बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सहावर के गांव खेड़ा कल्याणपुर में 15 दिसबंर की शाम सरसों के खेत में मिले अज्ञात शव की छह दिन बाद भी शिनाख्त नही हो सकी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव का दाह संस्कार कराया है। पुलिस आसपास के जनपदों में फोटो भेजकर उसकी पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


गांव खेड़ा कल्याणपुर में 15 दिसंबर को सरसों के खेत में करीब 37 वर्ष के अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ मिला। उसके सिर और शरीर में चोटों के निशान थे। पुलिस ने उसके पास से एक हथाैड़ा भी बरामद किया। 

शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के गांवों में सोशल मीडिया ग्रुप पर उसका फोटो पोस्ट किया। वहीं पड़ोसी जनपरों में उसका फोटो शिनाख्त के लिए भेजा गया है। क्षेत्र के ग्राम प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधियों से शव की पहचान के लिए पुलिस संपर्क कर रही है।
विज्ञापन


छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई सफलता नही मिली। पुलिस ने शव का दाह संस्कार करवा दिया। सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। आसपास के जिलों में फोटो भेजकर उसकी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें