फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: हजारा नहर में डूबे किशोर का शव एटा में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। हजारा नहर में डूबे किशोर का शव सोमवार को तीसरे दिन एटा जिले से बरामद हो गया। वह स्वतंत्रता दिवस पर नदरई झाल का पुल पिकनिक प्वाइंट पर दोस्तों के साथ घूमने गया था। इस दौरान नहर में डूबकर लापता हो गया था। दो दिन से उसकी तलाश चल रही थी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी पांच दोस्त शनिवार दोपहर को नदरई हजारा नहर झाल का पुल पिकनिक प्वाइंट पर घूमने गए थे। इस दौरान अलीपुर निवासी धीरज (17) पुत्र जगदीश ने पुल से नहर में छलांग लगा दी और देखते ही देखते गहरे पानी के तेज बहाव में बहकर डूबने लगा।
धीरज को डूबता देख उसे बचाने के प्रयास में उसका दोस्त मोहित पुत्र अचेंद्र भी तुरंत नहर में कूद गया था। बहाव तेज होने के कारण वह भी डूबने लगा, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने सकुशल बाहर निकाल लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने उसकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था। तीसरे दिन सोमवार को उसका शव एटा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र में सुन्ना नहर से बरामद हुआ।
सूचना पर पहुंची एटा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि किशोर का शव एटा जिले में नहर में उतराता मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें