कासगंज। शहर की एक कॉलोनी में पत्नी पर शक के कारण हुए विवाद के बाद एक युवक ने सोमवार देर शाम आत्महत्या का प्रयास किया। गनीमत रही कि पंखे की पंखुड़ी मुड़ गई, जिससे युवक की जान बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाकर शांत कराया। पुलिस के अनुसार युवक पूरी तरह स्वस्थ है।
पुलिस के मुताबिक पीआरवी 5757 को एक युवक दके आत्महत्या का प्रयास किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि युवक शिवम सक्सेना (27) का से किसी अन्य पुरुष से संबंध होने के शक को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद युवक ने घर में आत्महत्या का प्रयास किया।
इसी दौरान पंखे की पंखुड़ी मुड़ गई और युवक की जान बच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को समझाया और भविष्य में इस तरह का कदम नहीं उठाने की हिदायत दी। पुलिस के अनुसार युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह पूरी तरह स्वस्थ है।
सीओ आंचल चौहान ने बताया कि युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया था। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।