फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दयी मां: नाले में पड़ा मिला नवजात का शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस; खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

Sat, 15 Aug 2026 04:32 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

यूपी के कासगंज जिले में नाले में नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर स्थित एक गंदे नाले में शनिवार को नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र के अनुसार, नवजात की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

शव को नाले में फेंकने वाले अज्ञात व्यक्ति का सुराग लगाने के लिए पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इससे पहले 4 अगस्त को पटियाली के मोहल्ला मिश्राना हल्दियान में नवजात बच्ची मिली थी। जिला अस्पताल में कई दिनों तक उसका उपचार चला था। स्वास्थ्य में सुधार होने पर बाल कल्याण समिति के आदेश पर नवजात बच्ची को लालन पोषण के लिए आगरा के राजकीय शिशु गृह भेज दिया गया था।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें