फोटो32सहावर में छात्रों से संवाद करतीं सीओ शाहिदा नसरीन ।संवाद
सहावर। कोतवाली परिसर में छात्र पुलिस अनुभव आधारित शिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीओ शाहिदा नसरीन ने छात्रों को पुलिस कार्यशैली, कानून व्यवस्था, साइबर अपराध और भीड़ नियंत्रण की जानकारी दी।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके अनुभव सुने और कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के सुझाव मांगे। सीओ ने बताया कि छात्र पुलिस अनुभव आधारित शिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को पुलिस कार्यप्रणाली, अपराध अनुसंधान, यातायात नियंत्रण और मानव तस्करी जैसे विषयों से परिचित कराना है। जिससे वे कानून और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझ सकें। उन्होंने सड़क सुरक्षा, महिलाओं-बच्चों से संबंधित अपराधों और प्रमुख भारतीय न्याय संहिताओं के बारे में विस्तार से बताया।