फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नगर पालिका परिसर में 10 करोड़ से बनेगा भव्य बरात घर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शादी-विवाह और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए अब लोगों को महंगे निजी मैरिज होम पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। नगर पालिका परिषद परिसर में 10 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य और आधुनिक बरात घर का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पुरानी जर्जर इमारतों को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में नगर पालिका परिसर में स्थित जर्जर और पुराने भवनों को ध्वस्त किया जा रहा है जिसके बाद निर्माण कार्य आरंभ होगा। इस बहुप्रतीक्षित परियोजना की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को सौंपी गई है।
10 करोड़ के भारी-भरकम बजट से बनने वाले इस आधुनिक भवन में विशाल हॉल, कमरे और मंडप सहित सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे आम जनता को एक सुलभ और सार्वजनिक विकल्प मिलेगा, जिससे आयोजनों की राह आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
नगर पालिका परिसर में आधुनिक बरात घर के निर्माण के लिए जर्जर भवन को ध्वस्त किया जा रहा है। सीएंडडीएस संस्था की ओर से इसका भव्य निर्माण कराया जाएगा।
- मीना माहेश्वरी, चेयरमैन, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें