फोटो33पटियाली में गांव अलीपुर दादर के पास मिले शव के बारे में जानकारी करते सीओ अमित कुमार । स
पटियाली। गांव अलीपुर दादर स्थित रेलवे ट्रैक के पास बुधवार सुबह एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। मृतक के सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। शव दो से तीन दिन पुराना होने के कारण सड़ने लगा था।
सूचना पर सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। गांव अलीपुर दादर में बुधवार सुबह कुछ ग्रामीण रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रहे थे।
इस दौरान उनकी नजर रेलवे ट्रैक किनारे पड़े एक शव पर पड़ी। शव देखते ही उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। रेलवे ट्रैक किनारे शव मिलने की जानकारी पर सीओ अमित कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों की मदद से शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक सफेद रंग की शर्ट और काली पैंट पहने हुए था।
सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। तलाशी के दौरान मृतक के पास व कपड़ों में ऐसा कोई दस्तावेज या वस्तु नहीं मिली है जिससे उसकी पहचान हो सके। शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से गिरकर मौत होने का लग रहा है।
घटनास्थल पर आसपास छानबीन की लेकिन मौके से कोई शव से जुड़ा कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी हाउस भिजवा दिया है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिये शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
वर्जन
सीओ अमित कुमार ने बताया कि मृतक की ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका है। शव ट्रैक किनारे झाड़ियों में पड़ा था। तीन दिन पुराना और क्षतिग्रस्त हो चुका है।