फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अमांपुर में भाजपा का डिजिटल शंखनाद

Tue, 10 Mar 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो44अमांपुर में आयोजित भाजपा कार्यशाला में मौजूद लोग। संवाद - फोटो : थाना द​क्षिण पुलिस ने पकड़ा आरोपी। विभाग स्रोत
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर कस्बे के बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं को आधुनिक युग की राजनीति के गुर सिखाए गए। इस विशेष मंडल प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे तकनीकी विषयों पर प्रशिक्षित किया, ताकि संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि इस महाअभियान का लक्ष्य केवल संगठन की मजबूती नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को समाज के प्रति अधिक संवेदनशील और तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है। उन्होंने कहा कि एआई और सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी सीधे जनता तक पहुंचाने में सक्षम होंगे। यह प्रशिक्षण वास्तव में सेवा, संगठन और समर्पण की भावना को नई ऊंचाई देने का एक सार्थक प्रयास है।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के गौरवशाली इतिहास और नीतियों से रूबरू कराया। उन्होंने नमो एप और सरल एप की बारीकियों को समझाते हुए बताया कि किस प्रकार तकनीक के माध्यम से जनता से संपर्क साधा जा सकता है। विधायक हरिओम वर्मा ने समापन सत्र को संबोधित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन संघर्ष और संगठन के प्रति उनके समर्पण को याद किया और सभी उपस्थित पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी, महेंद्र सिंह बघेल, मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह, दरवेश फौजी, जिला पंचायत सदस्य राजपाल सिंह, डॉ. विक्रम सिंह राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें