फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दीपोत्सव से जगमगाया भाजपा कार्यालय

Wed, 24 Dec 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो32भाजपा कार्यालय पर दीपोत्सव कार्यक्रम में दीप जलाते भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा व अन्य ।
विज्ञापन
कासगंज। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा जिला कार्यालय पर दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलन कर पूर्व प्रधानमंत्री के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि अटल जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत 31 दिसंबर तक जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन सभी कार्यक्रमों एवं अभियानों के सफल संचालन के लिए कृष्णकांत वशिष्ठ को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के लिए प्रभारी भी मनोनीत किए गए हैं, जिससे आयोजन सुव्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से हो सकें। दीपोत्सव कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, महेंद्र राना, डॉ. ज्ञान गुप्ता, संजय सोलंकी, शिवकुमार भारद्वाज, शरद गुप्ता, डॉ. मनोज शर्मा, हिमांशु उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें