'मेरा नहाते हुए वीडियो बनाया'
पीड़िता के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब एक बजे वह घर में नहा रही थीं। इस दौरान ससुर लक्ष्मण सिंह और दो देवर राजेश और गिरीश ऊपर जाली से उसका वीडियो बना रहे थे। देखने पर जब उन्होंने विरोध किया तो वे गाली-गलौज करने लगे।
एक देवर ने चाकू तो दूसरे ने सरिया से किया हमला
ससुर ने लाइसेंसी राइफल से जान से मारने की धमकी दी। राइफल के बट से उन पर प्रहार कर दिया। वह जान बचाकर भागीं तो देवर राजेश ने चाकू और गिरीश ने सरिया से हमला कर दिया। इससे उन्हें काफी चोटें आईं।
29 सेकंड का वीडियो वायरल
आरोप है कि जब वह गली में पहुंचीं तो ससुर ने मोहल्ले वालों के सामने डंडे से बेरहमी से पीटा। देवर ने बाल नोचते हुए उसे जमीन पर पटक दिया। महिला को ससुर व देवर द्वारा पीटने का एक 29 सेकेंड का वीडियो भी वायरल हो रहा है।