फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद की बहन की पिटाई: ससुर ने छह सेकेंड में मारे पांच डंडे, देवर ने बाल पकड़कर सड़क पर गिराया; Video

Sun, 07 Sep 2025 10:28 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सहावर

सार

महिला को ससुर व देवर द्वारा पीटने का एक 29 सेकेंड का वीडियो भी वायरल हो रहा है। सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि रीना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
भाजपा सांसद की बहन की पिटाई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद के भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की बहन ने ससुर और दो देवरों पर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। अवंतीबाई नगर निवासी पीड़िता का आरोप है कि ससुर व दो देवरों ने नहाते समय उनकी वीडियो बनाई और फिर मारपीट की। तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


 

Trending Videos

'मेरा नहाते हुए वीडियो बनाया'
पीड़िता के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब एक बजे वह घर में नहा रही थीं। इस दौरान ससुर लक्ष्मण सिंह और दो देवर राजेश और गिरीश ऊपर जाली से उसका वीडियो बना रहे थे। देखने पर जब उन्होंने विरोध किया तो वे गाली-गलौज करने लगे। 

 

एक देवर ने चाकू तो दूसरे ने सरिया से किया हमला
ससुर ने लाइसेंसी राइफल से जान से मारने की धमकी दी। राइफल के बट से उन पर प्रहार कर दिया। वह जान बचाकर भागीं तो देवर राजेश ने चाकू और गिरीश ने सरिया से हमला कर दिया। इससे उन्हें काफी चोटें आईं।

 
विज्ञापन

29 सेकंड का वीडियो वायरल
आरोप है कि जब वह गली में पहुंचीं तो ससुर ने मोहल्ले वालों के सामने डंडे से बेरहमी से पीटा। देवर ने बाल नोचते हुए उसे जमीन पर पटक दिया। महिला को ससुर व देवर द्वारा पीटने का एक 29 सेकेंड का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें