फोटो57पुलिस हिरासत में आरोपी। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
कासगंज। सहावर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। करते हुए तीन शातिर चोर गिरफ्तार किए हैं। उनके पास से तीन चोरी की बाइकें बरामद की गई हैं। गिरोह के दो और सदस्यों के नाम पूछताछ में प्रकाश में आए हैं। जिनकी गिरफ्तारी के पुलिस प्रयास कर रही है।एसपी ओपी सिंह ने खुलासे की जानकारी देते हुए बताया कि सीओ सहावर शाहिदा नसरीन के पर्यवेक्षण में वाहन चोर गिरोह के पर्दाफाश के लिए कोतवाली इंस्पेक्टर गोविंद वल्लभ शर्मा को निर्देश दिए। सहावर कोतवाली पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान शुक्रवार की रात वाहन चोर रंजीत निवासी इखोना थाना ढोलना, बृजेश निवासी राम छितौनी, अब्दुल गफ्फार निवासी मोहल्ला आवाजी गंजडुंडवारा को गिरफ्तार कर लिया। यह तीनों आरोपी बड़ा गांव कोटरा के तिराहे पर यात्री शेड के पास बैठे हुए थे। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ। तीन चोरी की बाइकें बरामद हुईं। इनमें एक बाइक थाना सहावर क्षेत्र से चोरी की गई थी, एक सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र से। पूछताछ में दो अन्य सदस्यों के नाम भी प्रकाश में आए। जिनकी गिरफ्तारी के पुलिस प्रयास कर रही है। एसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों पर सहावर और अन्य थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।