फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार ससुर की मौत, पुत्रवधू घायल

विज्ञापन
फोटो11कासगंज सड़क हादसे में वृद्ध वेदराम की मौत के बाद पोस्टमार्टम गृह पर रोते बिलखते परिजन ।
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर कोतवाली क्षेत्र में गांव महेशपुर के पास शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और उनकी पुत्रवधू घायल हो गईं।
विज्ञापन

गांव डेंगरी निवासी वेदराम अपनी पुत्रवधू अनामिका को होमगार्ड की परीक्षा दिलवाने के लिए हाथरस जा रहे थे। वह सुबह 4:20 बजे घर से बाइक पर निकले थे। उनके पुत्र अमित कुमार ने बताया कि गांव महेशपुर के पास सामने से आ रहे लकड़ी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद राहगीर और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। परिजन भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए। इस बीच, ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने वेदराम की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। परिजन उन्हें अलीगढ़ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अनामिका का उपचार अभी भी जिला अस्पताल में चल रहा है। वेदराम गांव में राशन डीलर की दुकान चलाते थे।
उनकी मौत की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अमांपुर कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें