कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र में सोमवार देर शाम गांव सराय जुन्नादार के पास तेज गति से आ रही बाइक बैलगाड़ी से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बैल ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। गांव नगला कसिया निवासी गिरीश मौर्य (35) पुत्र यादराम मौर्य सोमवार शाम 7 बजे सोरोंजी से अपने गांव कसिया नगला जा रहे थे। गांव सराय जुन्नादार के पास सामने से आ रही बैलगाड़ी से उसकी बाइक जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बैल ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। घटना के बाद राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस में घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।