फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरात के लिए खड़ी बग्घी से टकराए बाइक सवार...एक की मौत, साथी हुआ गंभीर घायल

Sat, 29 Nov 2025 09:13 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

बाइक बरात के लिए सड़क पर खड़ी बग्घी में घुस गई। हादसे में बाइक चला रहे पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मुनीश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सहावर नगर पंचायत कार्यालय और इस्लामियां इंटर कॉलेज के बीच शनिवार की रात बरात के लिए खड़ी बग्घी से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


गांव लच्छिमपुर निवासी पुष्पेंद्र पुत्र वीरपाल शनिवार की रात मुनीश पुत्र जय सिंह के साथ बाइक से सोरोंजी एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। दोनों शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे। इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय और इस्लामियां इंटर कॉलेज के पास उनकी बाइक पीछे से बरात के लिए सड़क पर खड़ी बग्घी में घुस गई। हादसे में बाइक चला रहे पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मुनीश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर कोतवाली से पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल मुनीश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। सहावर थाना प्रभारी चमन गोस्वामी ने बताया कि बरात की बग्घी से बाइक टकराने से हादसा हो गया। इसमें एक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें