फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: लंबी दूरी की बसों में मिलेगी डेबिट कार्ड से टिकट भुगतान सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बस यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब लंबी दूरी की बसों में सफर के दौरान टिकट के लिए डेबिट कार्ड से भुगतान की सुविधा शुरू होने जा रही है। इससे नकद और यूपीआई पर यात्रियों की निर्भरता कम होगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं देने के लिए यह बड़ा कदम उठा रहा है। अभी तक बसों में केवल क्यूआर कोड और यूपीआई के जरिए ही डिजिटल भुगतान संभव था। नई व्यवस्था के तहत मुख्यालय से अत्याधुनिक ई-टिकट मशीनें भेजी जाएंगी। इन मशीनों में कार्ड स्वाइप करने की सुविधा भी होगी।
यात्री आसानी से अपने डेबिट कार्ड का उपयोग कर टिकट प्राप्त कर सकेंगे। इस सुविधा को सुचारू रूप से लागू करने के लिए बस परिचालकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें नई मशीनों और डिजिटल भुगतान प्रणाली के संचालन की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में परिवहन निगम की अपनी और अनुबंधित कुल 105 बसें संचालित हो रही हैं। इन सभी बसों में चरणबद्ध तरीके से नई ई-टिकट मशीनें लगाई जाएंगी। डेबिट कार्ड से भुगतान की यह सुविधा जल्द ही पूरी तरह लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन:
मुख्यालय से नई ई-टिकट मशीनें मिलने के बाद यह व्यवस्था जिले की सभी बसों में लागू होगी। — नीरज कुमार, प्रभारी एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें