फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सांड़ से टकराई बाइक, घायल किसान की मौत

विज्ञापन
फोटो 20 - मृतक होती लाल का फाइल फोटो
विज्ञापन
कासगंज। आवारा सांड़ से बाइक टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मंगलवार सुबह मौत हो गई। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई थी और पैर की हड्डी टूट गई थी। आगरा में उपचार के बाद परिजन उन्हें घर लेकर लौट रहे थे तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नीबरी निवासी होतीलाल (45) पुत्र मोहनलाल 13 नवंबर को 17 वर्षीय बेटी खुशबू के साथ बाइक से कासगंज आ रहे थे। दोपहर करीब 1 बजे रास्ते में अचानक बाइक आवारा सांड से टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक गिर गई और होतीलाल घायल हो गए थे।

मंगलवार को मृतक के भाई लालाराम ने सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को उनकी मौत की सूचना दी। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। परिजन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

फोटो 20 - मृतक होती लाल का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें