फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: वट वृक्ष बने सुहागिनों की श्रद्धा का केंद्र

Sat, 16 May 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो33गंजडुंडवारा में वट वृक्ष की पूजा करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
कासगंज/ सिढ़पुरा/ गंजडुंडवारा। वट सावित्री पर्व शनिवार को जिलेभर में आस्था, श्रद्धा और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन की मंगलकामना को लेकर निर्जला व्रत रखा और वट वृक्ष की परिक्रमा कर विधिवत पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर वट वृक्षों के पास पहुंचने लगीं। महिलाओं ने जल, रोली, अक्षत, पुष्प, धूप और दीप से पूजन कर पूरे विधि-विधान के साथ अनुष्ठान संपन्न किया। पूजन के दौरान कच्चे सूत से वट वृक्ष की परिक्रमा कर सावित्री और सत्यवान की पौराणिक कथा का स्मरण किया गया। महिलाओं ने कथा श्रवण करते हुए अपने दांपत्य जीवन की सुख-शांति और अखंड सौभाग्य की कामना की। दिनभर व्रत और पूजा के बीच भक्ति भाव का माहौल बना रहा। कहीं समूह में भजन-कीर्तन की गूंज सुनाई दी तो कहीं महिलाएं एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं देती नजर आईं। पारंपरिक गीतों और धार्मिक आयोजनों के साथ पूरे दिन का समापन हुआ, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा।


10 रुपये में बिकी वट की डाल
कासगंज। शहरी क्षेत्र में वट का पेड़ न होने से पूजा के लिए सुहागिनों को दिक्कत हुई। फूल विक्रेताओं ने अपनी दुकानों, ढकेलों पर वट की डाल की व्यवस्था की। इन सुबह से ही लोग खरीदारी को पहुंचने लगे। 10 रुपये में एक छोटी सी डाल की बिक्री की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें