फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जनसेवा केंद्र संचालक से लूट का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Feb 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना के गढ़ी हरनाठेर में 24 जनवरी को जनसेवा संचालक के साथ लूट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लूट में प्रयोग की गई बाइक, नकदी व मोबाइल बरामद किया है। इस घटना में शामिल चार आरोपियों को पहले ही जेल भेजा चुका है। नगला मनी निवासी नंदकिशोर पुत्र ओमप्रकाश 24 जनवरी की रात गढ़ी हरनाठेर से मेडिकल व जनसेवा केंद्र बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश नकदी से भरा थैला छीनकर भाग गए। इसके बाद पुलिस ने लूट के चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं एक आरोपी शानू उर्फ सोनू निवासी बिराेंची सोरोंजी वांछित था। सोमवार को भगवंतपुर पुल पर आरोपी के होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस को देखकर आरोपी मौके ने भागने का प्रयास लिया लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि लूट की घटना में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें