फोटो05पटियाली में डॉ.भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाते अनुयाई ।संवाद
- फोटो : जागरूक पाठक
पटियाली। मुख्य चौराहे पर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में शनिवार को डॉ. आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में बाबा साहब के अनुयायी इकट्ठा हुए। उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रख श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
इसके बाद पार्क में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह ने कहा कि बाबा साहब के उपकार जीवन भर नहीं उतारे जा सकते। उनका जीवन संघर्ष, समाज के लिए प्रेरणा है। जाहिद अली निजामी ने भी बाबा साहब के योगदान और संघर्षों को याद किया। डॉ. आंबेडकर शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष रतन प्रकाश ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अर्जुन सिंह, रतन प्रकाश, मनोज कुमार, कश्मीर सिंह एडवोकेट, सनी, योगेंद्र कुमार और पवन कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।