फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए यूपी की अंडर-16 टीम में चुने गए आयुष्मान

विज्ञापन
आयुष्मान
विज्ञापन
निधौली कलां। क्षेत्र के नगला भूड़ निवासी आयुष्मान ने क्रिकेट जगत में बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। सतीश यादव के पुत्र आयुष्मान का बीसीसीआई की ओर से आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-16 टीम में चयन हुआ है।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का आयोजन 14 नवंबर से कर्नाटक के शिमोगा में होगा। इसमें उत्तर प्रदेश का पहला मुकाबला गुजरात की टीम से होगा। आयुष्मान ने बताया कि वर्षों की मेहनत के बाद प्रदेश की टीम में चयन होना उनके लिए गर्व की बात है। वह अपने प्रदर्शन से क्षेत्र और माता-पिता का नाम रोशन करना चाहते हैं। उन्होंने लोगों से आशीर्वाद और शुभकामनाएं देने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें