कासगंज। पटियाली क्षेत्र में गूदरागंज गांव के पास नीलगाय से टकराकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से पटियाली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंजडुंडवारा के गांव नवादा निवासी रजनेश पुत्र होतेलाल मंगलवार शाम 7 बजे बाइक पर सवार होकर पटियाली कस्बे से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव गूंदरागंज के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। इससे उसकी बाइक नीलगाय से टकरा गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी पटियाली भेजा गया। जहां उपचार के बाद परिजन उसे घर ले गए। संवाद