कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में घर के बाहर सो रही आठ वर्षीय मासूम बालिका के साथ पड़ोस के एक युवक ने छेड़छाड़ की। बालिका के शोर मचाने पर मां की नींद खुली, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
घटना शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे की है। क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली आठ वर्षीय बालिका अपनी मां के साथ घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान मोहल्ले का ही एक युवक वहां पहुंचा और उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने लगा की।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से पूरी जानकारी ली। परिजन ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी।
सीओ आंचल चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।