फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नहर से मछली पकड़ रहे युवकों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में खड़िया पुल के नीचे नहर पर मछली पकड़ रहे कुछ लोगों पर अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। मारपीट में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई जबकि अन्य को अंदरूनी चोटें लगीं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोरोंजी थाना क्षेत्र के गांव नगला मोती उर्फ हरनाथपुर निवासी उदल सिंह पुत्र यादराम सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे उनके भतीजे राजेंद्र सिंह, आधार, धीरेंद्र और बॉबी खड़िया पुल के नीचे नहर पर मछली पकड़ रहे थे।
उसी दौरान गांव सीयपुर निवासी शेरा, विमलेश, टौनी और जयकेश लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच गए। अचानक उन सभी पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने बेरहमी से मारपीट की जिससे धीरेंद्र के सिर पर चोट आई जबकि अन्य लोगों के शरीर पर गुम चोटें आईं।
विज्ञापन

हंगामा और मारपीट होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।

मछली पकड़ रहे युवकों से मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। - आंचल चौहान, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें