फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मैदान से मंडल तक चमकेंगे खिलाड़ी, खेल कैलेंडर जारी

Thu, 09 Jul 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली खेल प्रतिभाओं के लिए आगे बढ़ने का रास्ता तैयार हो गया है। प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों के बीच मंडल स्तर की प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 14 जुलाई से 31 अगस्त तक विभिन्न खेलों की मंडलीय प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके लिए जिला स्तर पर खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों को खेल प्रतिभाओं की पहचान कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। विभाग का मानना है कि इन प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को भी अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा।

इन खेलों में आजमाएंगे खिलाड़ी दमखम
मंडलीय प्रतियोगिताओं में हॉकी, वाटर पोलो, तैराकी, डाइविंग, तीरंदाजी, कराटे, शूटिंग, जिम्नास्टिक, हैंडबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल, फ्री स्टाइल कुश्ती, ग्रीको रोमन कुश्ती, जूडो, बास्केटबॉल और मलखंभ सहित कई खेल शामिल हैं। इसके अलावा भारोत्तोलन, वॉलीबॉल, कलरीपट्टू, बॉक्सिंग, वुशू, कुराश, सेपक टकरॉ, गतका, थांगता, योगासन, शतरंज, क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, ताइक्वांडो और एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी।
विज्ञापन


वर्जन
राज्य के बाद मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम जारी हो गया है। जल्द ही जिले का कार्यक्रम जारी कर प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा-समीक्षा सिंह जादोन, जिला क्रीड़ा प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें