फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: एनपीएस के विरोध में आज काला दिवस मनाएगा अटेवा मंच

Wed, 01 Apr 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अटेवा पेंशन बहाली मंच बुधवार को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के विरोध में काला दिवस मनाएगा। मंच के पदाधिकारी इसे कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

अटेवा के जिला अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि 1 अप्रैल 2005 को पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त कर दी गई, जिससे शिक्षकों और कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा छिन गया। उन्होंने कहा कि एनपीएस कर्मचारियों के भविष्य को असुरक्षित बनाता है, इसलिए इसे समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल की जानी चाहिए।
काला दिवस के तहत कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे और विभिन्न माध्यमों से अपनी आवाज बुलंद करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से सरकार का ध्यान कर्मचारियों की समस्याओं की ओर आकर्षित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें