फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बुर्जी और बिटोरा में लगी आग

Wed, 01 Apr 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। क्षेत्र के गांव सिकहरा में बिजली के उत्तर साइड पर मंगलवार की शाम को बुर्जी और बिटोरा में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब आसपास के लोगों ने आग की लपटें और धुआं उठते देखा, तो वे मौके की ओर दौड़े और पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन

गांव सिकहरा में शाम को आई तेज आंधी और हवाओं के कारण चिंगारी उड़कर बुर्जी और बिटोरा तक पहुंच गई, जिससे वहां आग लग गई। जब आग की लपटें और धुआँ स्थानीय लोगों ने देखा, तो पहले उन्होंने स्वयं आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका, तो उन्होंने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग से आसपास के खेतों और किसी अन्य संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें